शिवराज सिंह चौहान की जीवन परिचय।
शिवराज सिंह चौहान का जन्म मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक छोटे से गांव में किस परिवार में 5 मार्च 1959 को हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह चौहान तथा माता का नाम सुंदरबाई चौहान था। वह बचपन से ही पढ़ने के साथ-साथ नेतागिरी किया करते थे। जब वह 11वीं क्लास में पढ़ रहे थे तो इस समय 1975 में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। कहां जाता है कि शिवराज सिंह बचपन में शर्त लगाकर नदी तैर कर पार करते थे। ठीक उसी तरह उन्होंने राजनीति में भी आगे बढ़ा। शिवराज सिंह हमेशा दलित और मजदूरों के लिए आवाज उठाया करते थे। 1977 में आरएसएस ज्वाइन किया तथा आपातकालीन में जेल भी गए। फिलहाल में वह भारतीय जनता पार्टी के उप अध्यक्ष हैं।
शिवराज सिंह चौहान की शिक्षा।
शिवराज सिंह चौहान की शिक्षा की बात करें तो उनकी शुरुआती शिक्षा गांव के स्कूल से ही हुआ था। आगे की पढ़ाई के लिए वह भोपाल चले गए जहां बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वह राजनीति के साथ-साथ पढ़ाई में भी काफी अच्छे रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान की शादी।
कहां जाता है कि जब उनके परिवार वालों ने शादी के लिए उन पर दबाव डाला तो उन्हें 1992 में साधना सिंह से शादी करनी पड़ी। उनके दो पुत्र हैं जिनका नाम कार्तिकेय चौहान तथा कुणाल चौहान है।
शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक कैरियर।
शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक कैरियर की बात करें तो वह 1975 में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे यहीं से उनकी राजनीतिक करियर शुरू होता है। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। 2005 में मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किए गए। 29 नवंबर 2005 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 2009 में 143 संसदीय विधायक के दल के सर्वसम्मति से नेता चुने गए तथा 2009 में फिर मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। इस प्रकार उन्होंने मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
आपको भी अभी पसंद आ सकता है,एल्विस यादव की जीवनी